17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Holi 2018: चप्पे चप्पे पर रहेगी पुलिस, हुडदंगी जायेंगे जेल,मुरादाबाद मंडल में 6 हजार से ज्यादा जगह जलेगी होली

Holi 2018 : मुरादाबाद मंडल के पांचो जिलों में कुल 6049 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गयीं हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Jai Prakash

•

Updated: 27 Feb 2018, 3:28 PM IST

moradabad

मुरादाबाद: रंगों का पर्व इस बार एक मार्च को है,एक मार्च शाम को होलिका दहन के साथ ही दो मार्च को रंग खेला जाएगा। इसको लेकर घरों से बाजारों तक तैयारियां दिख रहीं हैं। वहीँ पुलिस प्रशासन के लिए होली का पर्व बेहद चुनौती पूर्ण है। जिससे निपटने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस अफसरों की मीटिंग चल रहीं हैं। खुद आई जी मुरादाबाद परिक्षेत्र विनोद कुमार सिंह निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने मंडल के सभी पुलिस अधिकारीयों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया की लोगों से शांति और भाईचारे से होली मनाने की अपील की जा रही है। सभी थानों में शांति समितियों की बैठक भी हो रही है। इसके अलावा होली वाले दिन पुलिस कर्मियों को विशेष चौकसी के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 1 मार्च को है होलिका दहन और यह है शुभ मुहूर्त , इस तरह करें पूजा

यह भी पढ़ें दुल्हैंडी पर तो चमकदार रहेगी धूप, लेकिन एक दिन पहले मौसम बदलेगा जरूर

मुरादाबाद मंडल के पांचो जिलों में कुल 6049 स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गयीं हैं। संवेदनशीलता को देखते हुए 24 घंटे पहले ही होली वाले स्थानों पर पुलिस कर्मी तैनात रहेंगे। इसके अलावा मुख्य चौराहों और होली दहन स्थल के आसपास सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी। सभी जिलों को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। पुलिस बल के साथ ही पी ए सी भी रहेगी।

जनपदवार होली के स्थान

मुरादाबाद-1365

बिजनौर-1569

रामपुर-1126

संभल-971

अमरोहा-1018

मुरादाबाद में सबसे ज्यादा संवेदनशील तहसील कांठ है जहां विशेष निगरानी रखने के निर्देश पुलिस कर्मियों को मिले हैं। इसके साथ ही नयी परम्परा नहीं डालने दी जायेगी। हुडदंगियों को सीधे जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें Holi 2018: इन राशि के लोगों की किस्‍मत बदल देगी यह होली, बस करने होंगे ये उपाय

यह भी पढ़ें Holi 2018: केमिकल रंगों से बचें, इस तरह घर पर ही तैयार करें रंग

इसके अलावा अवैध शराब की बिक्री के लिए आबकारी विभाग भिब लगातार अभियान चला रहा है। बॉर्डर वाले इलाकों में विशेष बैरीकेडिंग लगाकर वाहनों को चेक किया जा रहा है। वहीँ आबकारी अधिकारी ने भी अवैध शराब या कच्ची शराब न पीने की लोगों से अपील की है। वहीँ नगर निगम को होली वाले दिन साफ़ सफाई के साथ ही पानी सप्लाई कि बेहतर व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। ताकि लोगों को दिक्कतें न हों।