20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / CG Medical News: एम्स से MBBS पास छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें, सीएम से शिकायत

CG Medical News: एम्स से MBBS पास छात्रों को मेडिकल कॉलेजों में पीजी की सीटें, सीएम से शिकायत

CG Medical News: रायपुर एम्स से एमबीबीएस पास करने के बाद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की पीजी सीटों पर प्रवेश देने का विरोध शुरू हो गया है। यू
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 10 Oct 2024, 1:41 PM IST

Raipur aiims cg news, CG crime news

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( Photo - patrika )

CG Medical News: छत्तीसगढ़ के रायपुर एम्स से एमबीबीएस पास करने के बाद प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की पीजी सीटों पर प्रवेश देने का विरोध शुरू हो गया है। यूनाइटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन सीजी ने इसका विरोध करते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है।

यह भी पढ़ें: CG Medical College: मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को अब करना होगा ये जरूरी काम, वरना नहीं मिलेगी छुट्टी

यूनाइटेड डॉक्टर्स एसोसिएशन ने किया विरोध

बुधवार को सीएम कार्यालय को दिए पत्र में कहा गया है कि पिछले 5 सालों में 11 छात्र स्टेट कोटे से नेहरू समेत दूसरे मेडिकल कॉलेजों में पीजी कर रहे हैं। उन्हें आल इंडिया कोटे से सीट आवंटन पर कोई दिक्कत नहीं है। पदाधिकारियों ने पत्र में कहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने इंस्टीट्यूशनल डोमिसाइल से पीजी में प्रवेश देने की बात कही है।

इंस्टीट्यूशनल डोमिसाइल का मतलब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस पढ़े छात्र आते हैं, अथवा हैल्थ साइंस विवि से संबद्ध मेडिकल कॉलेज के छात्र पीजी करने के लिए पात्र हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. हीरासिंह लोधी, उपाध्यक्ष डॉ. ए. प्रशांत व अन्य पदाधिकारियों ने एम्स से यूजी पास छात्रों को पीजी प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है कि पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए उन्हें अयोग्य घोषित करें।