12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG News: दो दिन तक चिकन-मटन की दुकानें रहेगी बंद, आदेश का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई…

CG News: रायपुर नगर निगम के संपूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशु वध गृह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का रखा जाएगा। वहीं किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी।
less than 1 minute read
Google source verification
cg news raipurnews

CG News: राजधानी में 2 दिन मीट बेचने पर रोक लगाई गई है। 7 सितंबर गणेश चतुर्थी और 8 सितंबर पर्युषण पर्व के अंतिम दिवस पर पूरे प्रदेश में नॉनवेज की बिक्री पर रोक रहेगी। सभी मीट दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। बिक्री किए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: CG News: सरकार की नई योजना, मिलेंगे 10 लाख रुपए, ये होंगे आवश्यक दस्तावेज…

आदेश के मुताबिक रायपुर नगर निगम के संपूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशु वध गृह और सभी मांस बिक्री दुकानों को बंद रखे जाने का रखा जाएगा। वहीं किसी भी दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर नगर निगम के आदेश के मुताबिक 7 और 8 सितंबर के अलावा ,14 सितंबर डोल ग्यारस, अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर और उत्तम क्षमा पर्व 18 सितंबर को भी रायपुर में मांस-मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखा जाएगा।

रायपुर नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी तृप्ति पाणिग्रही ने सभी जोन के स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षकों को आदेश का पालन करने के लिए कहा है। वहीं संबंधित क्षेत्र में लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।