26 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या, 2 भाई गिरफ्तार

CG News: आरोपियों ने बताया कि उन्हें पद्मा पर जादू टोना करने का शक था। इसी के चलते उनकी पत्नी का गर्भपात हो चुका है। इसके चलते दोनों ने मिलकर पद्मा की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification
जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या (Photo- Patrika)

जादू-टोना के शक में बुजुर्ग महिला की पीटकर हत्या (Photo- Patrika)

CG News: खरोरा इलाके में बुजुर्ग महिला की जादू टोना के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या करने वाले दो भाइयों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी मृतका के पड़ोसी हैं। पुलिस के मुताबिक वार्ड-13 निवासी पद्मा यादव अकेले रहती थी।

CG News: दोनों आरोपी गिरफ्तार

25 मई को दोपहर लगभग 3.30 बजे पड़ोसी राजू यादव और जीवन यादव ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडा, पत्थर से बुरी तरह मारा। इसके बाद उनके सिर पर पत्थर पटक दिया। इससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी भाग निकले। बाद में खरोरा पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। राजू और जीवन दोनों भाई है।

यह भी पढ़ें: CG News: गड़ा धन नहीं निकालोगे तो आपके घर में हो जाएगी मौत… जादू-टोना के नाम पर हो रही ठगी, 5 फरार आरोपी गिरफ्तार

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें पद्मा पर जादू टोना करने का शक था। इसी के चलते उनकी पत्नी का गर्भपात हो चुका है। इसके चलते दोनों ने मिलकर पद्मा की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जमीन को लेकर कई बार विवाद

CG News: पद्मा ने आरोपियों के दादा से जमीन खरीदी थी। उसी में पीएम आवास बनाकर रह रही थी। आरोपी इस बात से नाराज रहते थे। इसको लेकर कई बार झगड़ा करते थे। आरोपी शराब के नशे में अक्सर गाली-गलौज करता था। मृ़तका कई बार थाने में शिकायत कर चुकी है। मौके पर डॉयल 112 की टीम भी जा चुकी है।