CG News: पं. जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग में पीजी के एक छात्र के लिए सिम्स बिलासपुर से गाइड बुलाना पड़ा है। दरअसल, विभाग में एमडी की 5 सीटें हैं, जिनमें 2023 में 4 सीटों पर एडमिशन हुआ है। विभाग में एक ही एसोसिएट प्रोफेसर है, जो केवल तीन छात्रों के लिए गाइड बन सकता है।