सीटीवीएस के असिस्टेंट प्रोफेसरों में क्रिटिकल केयर के 3, मेडिसिन के 2, पीडियाट्रिक के 3, एनीस्थीसिया के 2 व कार्डियक एनीस्थीसिया के दो पदों पर भर्ती की जानी है। वहीं 3 सीनियर रेसीडेंट की भर्ती भी की जाएगी। कॉलेज में हुए वॉक इन में इस विभाग के लिए कोई डॉक्टर के नहीं पहुंचना वैसे चौंकाने वाला नहीं है, क्योंकि सुपर स्पेशलिटी विभाग होने के कारण डॉक्टर एक साल मासिक वेतन को कम बताकर ज्वाइन करने से ही इनकार कर रहे हैं।