कमिश्नर मेडिकल एजुकेशन किरण कौशल ने मेडिकल कॉलेज में 22 अगस्त को डीएमई, डीन, अधीक्षक व सीजीएमएससी के आला अधिकारियों की बैठक ली थी। इसमें एबीजी मशीन के लिए री-एजेंट एक सप्ताह में व्यवस्था करने को कहा था। मीटिंग को एक माह से ज्यादा हो गए, लेकिन री-एजेंट की व्यवस्था नहीं हो पाई है। यही नहीं इसके लिए टेंडर भी नहीं हो पाया है। जैम पोर्टल में री-एजेंट सूची में शामिल नहीं है।