CG News: भीषण गर्मी में राजधानी की कई कॉलोनियों में बिजली कटौती की समस्या आम हो गई है। गर्मी में बिजली सप्लाई बाधित होने से शहरवासी परेशान हैं। राजधानी के पॉश इलाकों में भी निरंतर बिजली कटौती हो रही है। गुढ़ियारी, सुंदरनगर इलाके, कृष्णानगर, रावणभांठा, समेत कई इलाकों में बिजली 2-3 घंटे तक बाधित रहती है।