
CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार के एक साल के कार्यकाल को लेकर साय सरकार पर निशाना साधा। बघेल ने कहा, एक साल में सरकार की कोई उपलब्धि नहीं, बल्कि हमारी शुरू की हुई योजनाएं बंद कर दी। सरकार की गलत नीति के कारण सब्जियां महंगी हुई है। किसान परेशान हैं। धान नहीं बेच पा रहे हैं।
छत्तीसगढ़ में निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है। भाजपा सरकार के 1 साल में छत्तीसगढ़ बदहाल हो गया। 1 साल कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। छत्तीसगढ़ अपराधगढ़ बन गया है, आए दिन हत्या, लूट, डकैती, गैंगवॉर, गोलीबारी, चाकूबाजी, नशाखोरी अवैध कारोबार के खबरों की बाढ़ आ गई है।
कलेक्टर, एसपी कार्यालय तक जलाए जा रहे हैं। भयमुक्त वातावरण देने में यह सरकार पूरी तरह नाकाम रही है। जनता का आक्रोश चरम पर है, भीड़ अधिकारियों को दौड़ने लगी। मोदी की गारंटी हुई फेल, अनियमित कर्मचारियों को 100 दिन में नियमित करने का वादा था, उल्टे विद्या मितान, अतिथि शिक्षक, संविदा कर्मचारी नौकरी से निकाले जा रहे हैं।
Updated on:
13 Dec 2024 10:11 am
Published on:
13 Dec 2024 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
