3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री रमन सिंह 22 को भरेंगे नामांकन फार्म, यूपी सीएम योगी करेंगे शक्ति प्रदर्शन

राजनांदगांव से मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा की दूसरी एकमात्र विधायक सरोजनी बंजारे को फिर से टिकट दिया गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 21 Oct 2018, 5:56 PM IST

CM Raman Singh with CM Yogi

मुख्यमंत्री रमन सिंह 22 को भरेंगे नामांकन फार्म, यूपी सीएम योगी करेंगे शक्ति प्रदर्शन

रायपुर. मुख्यमंत्री रमन सिंह एक बार फिर राजनांदगांव से चुनाव लड़ेंगे। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति ने मंथन के बाद विधानसभा चुनाव के लिए 78 प्रत्याशियों की सूची जारी की। राजनांदगांव से मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा की दूसरी एकमात्र विधायक सरोजनी बंजारे को फिर से टिकट दिया गया है।

इधर प्रत्याशियों की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। नामों के ऐलान के बाद अब बीजेपी सोमवार को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में रैली निकालकर नामांकन फार्म जमा करेंगे। इसके लिए जोर-शोर से शहर में तैयारियां चल रही है।

राजनांदगांव जिले में 2 महिला प्रत्याशियों को दिया गया टिकट
राजनांदगांव जिले की छह सीटों पर पहले चरण में चुनाव होना है। 12 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है। जिले से दो महिला प्रत्याशियों को टिकट दी गई है। अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट डोंगरगढ़ से बंजारे के अलावा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट मोहला-मानपुर से कंचनमाला भुआर्य को टिकट दी गई है। कंचनमाला जिला पंचायत की पूर्व सदस्य रह चुकी है।

मेयर का हुआ प्रमोशन
राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ से यहां से पूर्व विधायक रहे कोमल जंघेल को टिकट दी गई है। डोंगरगांव से राजनांदगांव के महापौर और पूर्व सांसद मधुसूदन यादव को टिकट मिली है। खुज्जी सीट से भाजपा ने साहू प्रत्याशी पर भरोसा जताया है। यहां से हिरेंद्र साहू भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़