2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, किसान सम्मेलन से करेंगे चुनावी अभियान का आगाज

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, किसान सम्मेलन से करेंगे चुनावी अभियान का आगाज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 17 Oct 2018, 4:11 PM IST

Rahul gandhi

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा, किसान सम्मेलन से करेंगे चुनावी अभियान का आगाज

रायपुर. विधानसभा चुनाव के अपने प्रचार अभियान का आगाज कांग्रेस किसानों के मुददे से करेगी। राजधानी में 22 अक्टूबर को एक किसान सम्मेलन होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शिरकत करेंगे।

Read Also: छत्तीसगढ़ चुनाव: कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, इन नामों को मिली जगह

बताया जा रहा है कि इस सभा में किसानों के लिए प्रस्तावित घोषणाओं की पहली किश्त सामने रख दी जाएगी। अपने पिछले प्रवास में ही राहुल गांधी कर्ज माफी की घोषणा कर चुके हैं। इस बार संभवत: धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल या उससे अधिक करने का वादा भी शामिल होगा।

Read Also: अटल का अस्थि कलश लेने आए कांग्रेस नेताओं का भाजपा कार्यालय पर धावा, थाने में शिकायत दर्ज

प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल की अगुवाई में मंगलवार को राजीव भवन में हुई बैठक में प्रस्तावित सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि इस सम्मेलन में प्रदेश भर के किसानों और खेती पर आश्रित लोगों के बड़े जत्थे को पहुंचाना है। सभी नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेदारियां भी बांटी गई। जिलाध्यक्ष बुधवार को स्थानीय स्तर पर इसमें चर्चा करेंगे।

Read Also: क्या अजीत जोगी की नई क्षेत्रीय पार्टी के लिए बहू ऋचा साबित होंगी तुरुप का इक्का?

साइंस कॉलेज मैदान में हो सकती है सभा
राहुल गांधी की प्रस्तावित सभा के लिए कांग्रेस ने अभी तक स्थान की घोषणा नहीं की है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक यह स्थान साइंस कॉलेज का मैदान हो सकता है।