11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Weather Update: रायपुर में आज खुले आसमान के साथ हल्की ठंड, न्यूनतम पारा 13 डिग्री

CG Weather Update: प्रदेश में सबसे कड़ाके की ठंड अम्बिकापुर में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर से अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।

less than 1 minute read
Google source verification
कोल्ड वेव की चपेट में छत्तीसगढ़, मकर संक्रांति तक राहत नहीं, रायपुर समेत कई जिलों में तापमान गिरा...(photo-patrika)

कोल्ड वेव की चपेट में छत्तीसगढ़, मकर संक्रांति तक राहत नहीं, रायपुर समेत कई जिलों में तापमान गिरा...(photo-patrika)

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ के रायपुर प्रदेश में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और तापमान लगातार नीचे आ रहा है। माना में न्यूनतम तापमान करीब 11 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि राजधानी रायपुर में इस सीजन का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में सबसे कड़ाके की ठंड अम्बिकापुर में रिकॉर्ड की गई, जहां पारा 8.7 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। मौसम विभाग के अनुसार 30 नवंबर से अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी संभव है।

CG Weather Update: तापमान 13 से 28 डिग्री के बीच रहने के आसार

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 29 नवंबर को चक्रवाती तूफान ‘दितवाह’ दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी श्रीलंका के आसपास सक्रिय है। इसके रविवार सुबह तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्रप्रदेश के तटों के पास पहुंचने की संभावना जताई गई है।

इसके प्रभाव से बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में रविवार को बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। अगले दो दिन भी इसी तरह की स्थिति बने रहने की उम्मीद है। रायपुर में आज मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार हैं। दिन में हल्की धूप और सुबह–शाम ठंडक का अहसास बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हवा में हल्की ठंडक बनी रहेगी, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।