
रायपुर। CGPSC Scam : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में घोटाले को लेकर आज बीजेपी बड़ा प्रदर्शन कर रही है। प्रदेश संगठन के आला नेता रैली निकालकर सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इसे लेकर सुबह से तैयारियां चल रही है। सीएम हाउस जाने वाली 6 प्रमुख सड़कों को ब्लॉक कर दिया गया है। इधर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेटिंग भी किया गया है।
CGPSC Scam : सुरक्षा के लिए 600 जवानों को तैनात किया है। बता दें कि इस प्रदर्शन में बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या भी शामिल होंगे। रायपुर पहुंचने पर बीजेपी सांसद ने सीजीपीएसी घोटाले पर बयान दिया। कहा कि "छत्तीसगढ़ में पिछले 2 साल से पीएससी में बड़ा घोटाला हो रहा है। इसका खामियाजा कितने युवा भुगत रहे हैं, हम उन्हें न्याय दिलाना चाहते हैं। मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा ने आंदोलन किया है।" और मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे..."।
मुख्यमंत्री ने कहा- युवाओं को किया जा रहा गुमराह
CGPSC Scam : बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया दी है। सीएम ने कहा कि पी एस सी के रिजल्ट के 18 दिन के बाद भी कोई गड़बड़ी नहीं बता पाए। किसी भी अधिकारी के बच्चे का होना कोई अपराध नहीं हो गया, प्रदर्शन युवाओं को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है। आपके पास कोई तथ्य नहीं है। चुनाव सामने देखकर युवाओं को गुमराह करने यह प्रदर्शन किया जा रहा है। तथ्य यदि देते हैं तो बिल्कुल जांच कराएंगे। कोई गलती हुई है तो बताइए ना, पेपर गलत ढंग से पहुंचाए या कुछ भी तो बताइए, हमने विभिन्न विभागों में भर्ती के विज्ञापन दिए।
Updated on:
19 Jun 2023, 2:31 PM IST
Published on:
19 Jun 2023, 2:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.