रायपुर. दंतेवाड़ा जिले में पोल्ट्री फार्म में मुर्गियों में एवियन फ्लू की पुष्टि गुरुवार को हुई है। इसके साथ ही हरियाणा, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और पंजाब में भी मुर्गियों में एवियन फ्लू (एआई) के प्रकोप की पुष्टि हुई है। वहीं, 10 राज्यों (छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड) में कौवों/ प्रवासी/ जंगली पक्षियों में भी एआई की पुष्टि हुई है। इसके अलावा उत्तरप्रदेश (उन्नाव के सिकंदरपुर, हड़हा, करन) में हंसों में एआई (AI) की पुष्टि हुई है।