15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Naxal News: छत्तीसगढ़ के CM साय ने सोशल मीडिया पर लिखा- एक और निर्णायक प्रहार

Chhattisgarh : माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 5 Jun 2025, 9:34 PM IST

CG News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय @DPR

CG Naxal News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में फोर्स ने 5 जून को मुठभेड़ में नक्सलियों की केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर को ढेर कर दिया। चार राज्यों के मोस्ट वांटेड नक्सली सुधाकर पर एक करोड़ रुपए का इनाम घोषित था। नक्सल एनकाउंटर में मिली सफलता के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा...

लाल आतंक का अंत हो रहा है, नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है। सुरक्षाबल के वीर जवान कठिन चुनौतियों और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद नक्सलवाद के खात्मे के अभियान को ऐतिहासिक सफलता की ओर ले जा रहे हैं। आज बीजापुर में डीआरजी, एसटीएफ और कोबरा बलों ने वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ एक और निर्णायक प्रहार किया है। तलाशी अभियान के दौरान कुख्यात नक्सली और नक्सलवादियों का केंद्रीय समिति सदस्य गौतम उर्फ सुधाकर सहित कई नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया गया है। 21 मई 2025 को नारायणपुर में माओवादियों के राष्ट्रीय महासचिव बसवराजू के अंत के बाद, यह नक्ससलियों के लिए एक और बड़ा झटका है। वर्ष 2024-25 में ही अब तक बस्तर रेंज में 400 से अधिक नक्सलियों को न्यूट्रलाइज किया जा चुका है। यह उपलब्धि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास की लौ जलाने का संकल्प है। हमारे जवानों का यह अद्वितीय साहस और बलिदान न केवल उनके कर्तव्यनिष्ठा को प्रदर्शित करता है, बल्कि पूरे देश को एक सकारात्मक संदेश भी देता है, भारत अब नक्सलवाद की बेड़ियों से मुक्त हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद मुक्त बनाने का लक्ष्य निश्चित रूप से पूरा होगा।


सभी जवानों के शौर्य को नमन।





जय हिन्द





जय छत्तीसगढ़


यह भी पढ़ें: बस्तर के गांव गांव में उन्नति की राह में बिछे IED को हटाएंगे