28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन

VIDEO: भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Sep 2018, 4:29 PM IST

Chhattisgarh congress party

VIDEO: भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदेशभर में जेल भरो आंदोलन

रायपुर. अश्लील सीडी कांड के मामले में प्रदेश कांग्रेस भूपेश बघेल की गिरफ्तारी के विरोध में आज कांग्रेसी जेल भरो आंदोलन चला रही है। प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।

राजधानी रायपुर में कांग्रेस कार्यक्रर्ता राजीव भवन में इकठ्ठा होने के बाद जेल भरो आंदोलन रैली निकाली। कांग्रेसियों को रोकन के लिए खड़ी पुलिस जवानों की टीमने कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पंडरी मंडी गेट के जिला अस्पताल स्थित प्रगति मैदान को अस्थायी जेल बनाकर रखा।जेल भरो आंदोलन में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे

Read Also: सेक्स CD कांड: तो इस वजह से भूपेश बघेल ने नहीं किया कोई वकील और न कोर्ट से मांगी जमानत

महापौर सहित पार्षद व कार्यकर्ता गिरफ्तार
मंत्री की कथित सेक्स सीडी मामने में पीसीसी चीफ भूपेश बघेल की गिरफ्तारी से आक्रोशित कांग्रेसी मंगलवार को राजधानी में होने वाले जंगी प्रदर्शन में शामिल होने सुबह से ही बस्तर मुख्याल में अलग अलग जगहों से निकले थे। लेकिन पुलिस ने इन कार्यकर्ताओं जिले में ही हिरासत में ले लिया है। राजधानी रायपुर रवाना होते हुए महापौर जतीन जायसवाल व पार्षदों को पुलिस ने सुबह 8 बजे कुम्हारपारा चौंक से गिरफ्तार किया, जिसमे महापौर जतीन जायसवाल के साथ यशवर्धन राव कैलाश नाग राकेश मौर मनोज ठाकुर वीरेंद्र चौहान व अन्य शामिल हैं।

इधर पुलिस ने कांग्रेसियों को फिर से लाठियों से पीटा
अटल विकास यात्रा में मुख्यमंत्री रमन सिंह को काला झण्डा दिखाकर विरोध करने पर भरतपुर जाने वाले कांग्रेसियों को मनेंद्रगढ़-कठौतिया तिराहा से गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान अधिकांश कांग्रेसियों ने काला कपड़ा पहनकर सिर में काली पट्टी बांधकर रखी थी। इस दौरान उनकी पुलिस ने झूमाझटकी भी हुई। इसके बाद कांग्रेसी बीच सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा। मामले में पुलिस बल ने बड़ी संख्या में कांग्रेसियों को जबरन उठाकर कैंप को अस्थायी जेल बनाकर रखा है। कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने टांगकर जेल में डाला।