19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौत का आंकड़ा 7 हजार के पार, शनिवार को 16,731 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान

- आज 16,731 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 13,348 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए।
less than 1 minute read
Google source verification
Chhattisgarh Corona Live Patrika update

मौत का आंकड़ा 7 हजार के पार, शनिवार को 16,731 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान

रायपुर . प्रदेश में कोरोना वायरस मौत का तांड़व कर रहा है। शनिवार को 218 मौतें रिपोर्ट हुईं, जिसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 7 हजार के पार जा पहुंचा। पूरे कोरोना काल में 7111 जानें जा चुकी हैं। बीते कुछ दिनों से रोजाना 200 से अधिक मौतें रिपोर्ट हो रही हैं, जो सबसे बड़ी चिंता का विषय बना हुआ है।

रायपुर के अलावा बिलासपुर, धमतरी, रायगढ़ और कोरबा में भी बड़ी संख्या में लोग इस जानलेवा बीमारी के शिकार हो रहे हैं। उधर, शनिवार को 57225 सैंपल की जांच में 16731 मरीजों की पहचान हुई, जिनमें 2138 मरीज रायपुर में रिपोर्ट हुई। जो बीते कुछ दिनों की तुलना में कम हैं। प्रदेश में 122963 एक्टिव मरीज हैं। यह आंकड़ा भी बीते हफ्तेभर से लगातार 1.22 लाख के करीब बना हुआ है।

ये बढ़ा मौत का आंकड़ा -

12 अप्रैल- 5000 पार
19 अप्रैल- 6000 पार

24 अप्रैल- 7000 पार

Read More : कोरोना मृतकों के शव आधा-अधूरा जला रहा निगम, कुत्ते ले जा रहे टुकड़े

शनिवार को स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 5 लाख पार पहुंची
इस बीच अच्छी खबर यह है कि संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 13348 मरीज स्वस्थ हुए। इसके साथ ही अब तक 5,09622 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में प्रदेश में रिकवरी रेट 79.6 प्रतिशत है, जिसमें बीते 5 दिनों में बढ़ोत्तरी हुई है।

कुल संक्रमित- 639696
एक्टिव- 122963
डिस्चार्ज- 50,9622
मौतें- 7111
टेस्ट- 57225

रायपुर- 2138- 130193
छत्तीसगढ़- 16731- 632965

Read More : कोरोना संक्रमण से बचाएगी स्पिट कप, इंक्यूबेशन सेंटर से इजाद हुआ इनोवेशन