18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chhattisgarh Corona Update: कोरोना संक्रमण में बड़ी गिरावट: बीते 24 घंटे में मिले 98 नए मरीज, 146 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 98 नए मरीज मिले है। वहीं 146 मरीजों ने कोरोना को मात दी। जबकि कोई मौत नहीं हुई है।
less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus11.jpg

Chhattisgarh Corona Update: कोरोना संक्रमण में बड़ी गिरावट: बीते 24 घंटे में मिले 98 नए मरीज मिले, 146 स्वस्थ हुए, कोई मौत नहीं

रायपुर. Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में गुरुवार को 98 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जिनमें सबसे ज्यादा 15 मरीज जांजगीर चांपा में रिपोर्ट हुए। रायगढ़ में 11, 10-10 कोरबा और बस्तर में मिले, जबकि रायपुर में 2 मरीज मिले। वहीं 146 मरीजों ने कोरोना को मात दी।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ में तीसरी लहर की आहट, मगर वैक्सीनेशन की रफ्तार सुस्त, कैसे जीतेंगे कोरोना से जंग

5 जिलों को छोड़कर शेष सभी जिलों में एक्टिव मरीजों की संख्या 100 के अंदर है। इनमें सर्वाधिक 152 मरीज बस्तर, 125 बलौदाबाजार, 105 जांजगीर चांपा, 104 दुर्ग और 104 ही रायपुर में हैं। बेमेतरा में सबसे कम 3 और कबीरधाम में 7 एक्टिव मरीज हैं। राज्य में अब एक्टिव 1509 एक्टिव मरीज रह गए हैं। उधर, अगस्त में दूसरी बार है जब बीते 24 घंटे में इस बीमारी से किसी भी मरीज की जान नहीं गई, जो अच्छे संकेत हैं।

यह भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित मां के दूध में होता है वायरस! क्या बच्चे भी हो सकते संक्रमित, जानें एक्सपर्ट की राय

प्रदेश में अब तक
कुल संक्रमित- 1003537
डिस्चार्ज- 988483
एक्टिव- 1509
मौतें- 13545
कुल जांच- 41946