28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 51 हथियारों के साथ 62 नक्सलियों ने किया सरेंडर

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर क्षेत्र में 62 माओवादियों ने 51 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है

less than 1 minute read
Google source verification
moist surrender in cg

चुनाव से पहले सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 51 हथियारों के साथ 62 नक्सलियों ने किया सरेंडर

रायपुर. छत्तीसगढ़ में चुनाव और दिवाली से पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर क्षेत्र में 62 माओवादियों ने 51 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया है। चुनाव से पहले यह पुलिस की बड़ी सफलता मानी जा रही है। बस्तर के आईजी विवेकानंद सिन्हा और नारायणपुर के एसपी जितेन्द्र शुक्ला के समक्ष आत्मसर्पण से पहले माओवादियों ने अपने हथियार भी सौंपे।

नारायणपुर क्षेत्र छत्तीसगढ़ के धूर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है। जहां पर माओवादियों का आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। इससे पहले कल सोमवार को ओडिशा से लगे सुकमा क्षेत्र में पुलिस को एक और सफलता मिली थी जहां पुलिस ने मुठभेड़ में महिला समेत 5 माओवादियों को मार गिराया। इसके अलावा सोमवार को जगदलपुर में हुए आइइडी विस्फोट में प्रधान आरक्षक भी घायल हो गए।

आत्मसमर्पण के बाद माओवादियों ने कहा कि उन्होने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय खो दिया पर अब वो समाज के साथ जुडकऱ रहना चाहते हैं। माओवादियों ने पुलिस के द्वारा चलाए जा रहे अभियान कम्यूनिटी पुलिसिंग से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है।

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग