16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जोगी के बंगले में जकांछ के कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट, पगारिया ने अपने ही पार्टी के नेता पर लगाया आरोप

अजीत जोगी के सरकारी आवास परिसर में शुक्रवार शाम को पार्टी के कोषाध्यक्ष गजराज पगारिया के साथ मारपीट हो गई
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 17 Nov 2018, 12:57 PM IST

CGNews

जोगी के बंगले में जकांछ के कोषाध्यक्ष के साथ मारपीट, पगारिया ने अपने ही पार्टी के नेता पर लगाया आरोप

रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी प्रमुख अजीत जोगी के सरकारी आवास परिसर में शुक्रवार शाम को पार्टी के कोषाध्यक्ष गजराज पगारिया के साथ मारपीट हो गई। पगारिया ने सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत की है। पगारिया ने जोगी कांग्रेस के एक नेता विजय निझावन पर मारपीट और गाली गलौज का आरोप लगाया है।

सिविल लाइन थाने के प्रभारी यदुमणि सिदार ने बताया, गजराज पगारिया ने खुद आकर एफआइआर दर्ज कराई है। घटना 6.30 - 7 बजे अजीत जोगी के सिविल लाइन स्थित बंगले में हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि पगारिया के गले में चोट के निशान हैं। उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराने के बाद घर भेज दिया गया है। देर रात तक विजय निझावन और उसके साथी भी थाने में क्रास एफआइआर दर्ज कराने की कोशिश में लगे हुए थे। हालांकि पुलिस अधिकारियों का दावा था कि निझावन को पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

लेन-देन की बात पर हुआ विवाद
पार्टी सूत्रों का कहना है कि विवाद की शुरुआत पार्टी फंड से जारी किसी रकम के लेन-देन को लेकर पूछताछ से हुई। बात बहस में बदली और बहस मारपीट और गालीगलौज तक पहुंच गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय अमित जोगी भी वहां मौजूद थे। बताया जा रहा है कि अमित जोगी ने दोनों पक्षों को बाहर मामला ले जाने से रोका।