
CG News : सवा तीन साल में छत्तीसगढ़ को मिली नई पहचान
कांग्रेस सरकार आदिवासी समाज के उत्थान के लिए संकल्पित
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को रायपुर जिले के ग्राम टीला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज चंदखुरी राज के 76वें महाअधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक सौगातें दी। मुख्यमंत्री ने मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के सामाजिक भवन के लिए 20 लाख रुपए की मंजूरी दी। उन्होंने टीला-हथखोज सड़क पर महानदी में उच्च स्तरीय पुल निर्माण की घोषणा करते हुए कहा कि इसके लिए प्राक्कलन तैयार कर इसे अगले बजट में शामिल किया जाएगा।
2) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt]छत्तीसगढ़ में एक और जिला, सीएम भूपेश बघेल बोले जल्द अस्तित्व में आएगा सारंगढ़-बिलाईगढ़
सीएम बोले कि छत्तीसगढ़ निर्माण से लेकर नवा छत्तीसगढ़ गढऩे तक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में सक्रिय होकर माटी की सेवा कर रहे हैं। इस सामाजिक अधिवेशन में मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अध्यक्ष चोवाराम वर्मा, अभनपुर से कांग्रेस विधायक धनेंद्र साहू, रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा सहित बड़ी संख्या में मनवा कुर्मी समाज के लोग मौजूद थे।
3) यह भी पढ़ें : [typography_font:14pt;" >मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारे पुरखों ने जिस छत्तीसगढ़ का सपना देखा था, पिछले सवा तीन साल के दौरान हमने उन्हीं सपनों को साकार करने की दिशा में काम किया है। हम सब ने छत्तीसगढ़ महतारी का मान बढ़ाने और छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने का संकल्प लिया था और मात्र सवा तीन साल में ही हम छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाने में कामयाब हुए हैं। सवा तीन साल पहले तक छत्तीसगढ़ को खदानों या फिर नक्सल उपद्रव के नाम पर जाना जाता था, आज छत्तीसगढ़ की चर्चा उसके गांवों की समृद्धि को लेकर होती है।
1) यह भी पढ़ें : पीएम मोदी को सीएम बघेल ने लिखा पत्र, कहा- जनहित और विकास के कार्य होंगे प्रभावित
Updated on:
17 Apr 2022 11:38 pm
Published on:
17 Apr 2022 11:38 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
