24 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मानसून फिर हुआ एक्टिव! छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में अगले पांच दिन बरसेगा पानी, जानिए आपके जिले का हाल

Chhattisgarh Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय बना हुआ है और अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने मध्य और उत्तरी जिलों में मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है, जबकि दक्षिणी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
2 min read
Google source verification
Monsoon Update

Monsoon Update: मानसून फिर हुआ एक्टिव(photo-patrika))

Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है और कई जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक प्रदेश में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। मध्य और उत्तरी छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिणी जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि फिलहाल तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन आने वाले दिनों में इसमें हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

Chhattisgarh Rainfal: पिछले 24 घंटे में कई इलाकों में हुई बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रिकॉर्ड किया गया। लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में मौसम सुहावना बना हुआ है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है।

अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कई स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम वर्षा होने के आसार हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम प्रणाली बनी बारिश की वजह

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून द्रोणिका वर्तमान में जैसलमेर, कोटा, गुना, दमोह, डालटेनगंज और बंगाल की खाड़ी तक फैली हुई है। इसके अलावा पूर्व-पश्चिम हवा का शियर जोन उत्तर छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है, जो 4.5 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इन्हीं मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में लगातार बारिश की स्थिति बनी हुई है।

रायपुर में भी बारिश के संकेत

राजधानी रायपुर में शुक्रवार सुबह तेज धूप देखने को मिली, लेकिन मौसम विभाग ने दिन में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने और मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।