4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भूत भगाने का दावा कर दो बहनों से किया गंदा काम, तबीयत बिगड़ी तो लड़की बोली- लूट ली अस्मत

आरोपी दो माह तक उन्हें डराता रहा कि किसी को जानकारी देने पर दोनों के ऊपर भूत सवार हो जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 19 Sep 2017, 9:08 PM IST

Molestaion

रायपुर. झाडफ़ूंक से इलाज का दावा करके एक व्यक्ति ने दो युवतियों को फंसाया। इसके बाद प्रेतबाधा का भय दिखाकर दो माह तक दोनों का दैहिक शोषण करता रहा। दोनों सगी बहनें हैं। आरोपी दो माह तक उन्हें डराता रहा कि किसी को जानकारी देने पर दोनों के ऊपर भूत सवार हो जाएगा। इस कारण दोनों बहनें डरी-सहमीं रहने लगीं। बाद में परिजनों को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने गुढि़यारी थाने में शिकायत की। पुलिस ने सोमवार की देर रात आरोपी को गिरफ्तार किया। मंगलवार को उसे जेल भेज दिया गया।

गुढि़यारी पुलिस के मुताबिक मुर्राभट्ठी निवासी 21 वर्षीय युवती की मार्च माह में तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे मोहल्ले के ही समयलाल देवांगन के पास ले गए। समयलाल झाडफ़ूंक का काम करता है। और कई बीमारियों को पूजा-पाठ और झाडफ़ूंक से ठीक करने का दावा करता है। युवती को थोड़ा आराम मिला। कुछ दिनों बाद उसकी 20 वर्षीय छोटी बहन की भी तबीयत खराब हुई। दोनों बहनें फिर उसके पास गई। इसके बाद समय लाल ने दोनों को प्रेतबाधा का भय दिखाया।

और इसे दूर करने के बहाने पहले बड़ी बहन से अनाचार किया। इसके बाद उसकी बहन से भी अनाचार किया। इसके बाद आरोपी करीब दो माह तक उपचार के लिए घर बुलाता था। इसके बाद दोनों युवतियों को भूत-प्रेत का भय दिखाकर अनाचार करता रहा। इस बीच पीडि़ता की छोटी बहन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। परिजनों ने उससे पूछताछ की। युवती ने उन्हें पूरी जानकारी दे दी। इसके बाद परिजन देर रात गुढि़यारी थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

अंधविश्वास में फंसे परिजन
एेसे कई लोग हैं जो अंधविश्वास के चलते झाडफ़ूंक में भरोसा करते हैं। मोहल्ले के कई और लोग हैं, जिनका समयलाल के घर आना-जाना था। परिजन भी अंधविश्वास के चलते युवतियों को आरोपी के घर इलाज कराने भेजते रहे, जिसका फायदा आरोपी ने उठाया।