
1. 20 नवम्बर को 72 सीट पर होने वाले दूसरे दौर के चुनाव में 9 मंत्रियों के भाग्य की होगी परीक्षा
2. दूसरे दौर के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के कुल 46 नए प्रत्याशी मैदान में हैं
3. दूसरे दौर में भाजपा ने 15 और कांग्रेस ने 31 नए प्रत्याशियों को मौका दिया है
4. 2018 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 20 और कांग्रेस ने 36 नए चेहरों पर दांव लगाया है
5. 2013 में सबसे बड़े अंतर से कांग्रेस के अमित जोगी और उमेश पटेल तथा भाजपा के सीएम रमन सिंह जीते थे
6. कांग्रेस के अमित जोगी ने भाजपा की समीरा पैकरा को मरवाही सीट पर 46250 वोटों से हराया था
7. अमित जोगी अब जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ में हैं, इस बार चुनाव नहीं लड़ रहे, मरवाही से उनके पिता अजीत जोगी मैदान में हैं
8. 2013 में कांग्रेस के उमेश पटेल ने भाजपा के जवाहर नायक को खरसिया सीट पर 38888 वोटों से हराया था
9. इस बार उमेश पटेल को टक्कर देने भाजपा ने पूर्व आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को उतारा है
10. 2013 में भाजपा के सीएम रमन सिंह ने कांग्रेस की अलका मुदलियार को राजनांदगांव सीट पर 35866 वोटों से हराया था
11. दूसरे दौर के भाजपा प्रत्याशियों में बृजमोहन अग्रवाल ने 2013 के चुनाव में सबसे ज्यादा अंतर से जीत हासिल की थी
12. भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस की किरणमयी नायक को रायपुर दक्षिण विधानसभा में 34799 वोटों से हराया था