17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब तक 49 फीसदी अधिक बारिश, टूटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

Weather Update: आषाढ़ के दूसरे दिन राजधानी समेत प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई। प्रदेश में इस सीजन में अब तक 49 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 27 Jun 2021, 10:59 AM IST

Weather update: Khandwa rains, 77 percent average rainfall

Weather Update: छत्तीसगढ़ में अब तक 49 फीसदी अधिक बारिश, टूटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

रायपुर. आषाढ़ के दूसरे दिन राजधानी समेत प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। कुछ जगहों पर तेज बारिश भी हुई। प्रदेश में इस सीजन में अब तक 49 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। यानी प्रदेश में अब तक 223.1 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि 149.6 मिमी औसत बारिश है।

यह भी पढ़ें: उत्तर से दक्षिण छत्तीसगढ़ की ओर हावी हुआ मानसून, इन इलाकों में बारिश की चेतावनी

इसी तरह राजधानी रायपुर में भी 222.5 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि औसत बारिश 134.8 मिमी है। यानी रायपुर में 65 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है। हालांकि अब तक हुई बारिश से पिछले साल का जून माह का रिकार्ड अभी नहीं टूटा है। पिछले साल 2020 में जून माह में 270. 9 मिमी बारिश हुई थी। इस वर्ष अभी जून माह समाप्त होने में चार दिन बाकी है। इसलिए आषाढ़ की झड़ी यदि ठीक-ठाक शुरू होती है, तो पिछले साल का रिकार्ड भी टूट सकता है। वैसे ही इस वर्ष में जून में अब तक हुई बारिश से 2016 से 2019 तक का रिकार्ड टूट चुका है।

अभी कैसा है सिस्टम
एक द्रोणिका पूर्वी उत्तर प्रदेश से उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक झारखंड और गंगेटिक पश्चिम बंगाल होते हुए मध्य समुद्र तल पर स्थित है। एक चक्रीय चक्रवाती घेरा झारखंड और उसके आसपास 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। एक द्रोणिका झारखंड से दक्षिण उड़ीसा तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है।

यह भी पढ़ें: सांप ने डसा तो गुस्से में युवक ने लिया बदला, दांत से करैत का सिर काटकर किया अलग

इस कारण से रविवार 27 जून को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा भी होने की संभावना है। भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: रायपुर संभाग और बस्तर संभाग के जिले रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

पिछले दस साल का बारिश का रेकार्ड ( जून माह )
2011 - 190.0
2012- 259.2
2013- 285.7
2014 - 86.1
2015- 268.1
2016- 165.2
2017 - 167.4
2018 - 167.4
2019- 101.4
2020 - 270.9