साथ ही, इन गांवों के ग्रामीणों को शासन की 32 व्यक्तिमूलक योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। नए कैम्प पुलिस का ही नहीं, विकास का भी कैम्प होगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नियद नेलनार योजना के संबंध में कहा कि इन गांवों के तेजी से आर्थिक विकास के लिए यह योजना तैयार की गई है। इन गांवों की मूलभूत आवश्यकता की दृष्टि से अधोसंरचना विकास एवं परिवारों के सम्यक विकास के लिए कार्रवाई की जाएगी। पूर्व मंत्री व विधायक कवासी लखमा का कहना है कि इस योजना से बस्तर के आदिवासियों को लाभ मिलेगा। कुछ जगहों पर सड़क और गांव का विकास नहीं हुआ है, इस योजना में उस ओर भी ध्यान दिया जाएगा।