6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगर आप भी मानसून में बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान तो ये है आपके लिए बेस्ट Destination

- बारिश को देखकर लोगों के मन में सिर्फ दो ख्याल आते हैं, एक एेसे मौसम में कहीं घूमने जाने का दूसरा अच्छा खाना खाने का।- मानसून के समय घूमने जाने के लिए यह हैं छत्तीसगढ़ के सबसे अच्छे टूरिस्ट स्पॉट।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 6 Jul 2019, 2:55 PM IST

best tourist place in chhattisgarh

अगर आप भी मानसून में बना रहे हैं घूमने जाने का प्लान तो ये है आपके लिए बेस्ट Destination

रायपुर. मानसून (Monsoon) के आते ही मौसम (Weather) बिल्कुल खुशनुमा हो जाता है। मानसून के शुरू होते ही बारिश (rainfall) को देखकर लोगों के मन में सिर्फ दो ख्याल आते हैं, एक ऐसे मौसम में कहीं घूमने जाने का दूसरा अच्छा खाना खाने का। अक्सर ऐसे मौसम में लोग फैमिली (family) और दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने का प्लान (tourist spots) बनाते हैं। जिससे वो इस मौसम का आनंद उठा सकें। अगर आप भी इस मानसून में अपने दोस्तों या फैमिली के साथ वीकेंड पर बाहर जाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे जगहों के बारे में जहां जाकर आप इस मौसम को एंजॉय कर सकते हैं।

Tourist place in chhattisgarh" src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/06/dhamtari_goa_4801165-m.jpg">

बारिश के मौसम में अगर हम कहीं घूमने जाने का प्लान बनाते हैं तो हमारे दिमाग में सबसे पहला नाम आता है गंगरेल बांध का। मानसून के मौसम में हजारों सैलानी हर साल गंगरेल बांध घूमने जाते हैं और बांध से बहते पानी का आनंद उठाते हैं।

गंगरेल बांध में लगातार बढ़ रही सैलानियों की संख्या को देखते हुए इसके किनारे को गोवा (Goa) की तर्ज पर डेवलप किया गया है। यहां आते ही रेल पर लगी छतरियां, पानी में मोटरबोट, वॉटर स्पोस्ट्र्स आपको गोवा में होने का अहसास कराएगा। इसके साथ ही यहां गोवा की तर्ज पर कई सारे रिसॉर्ट भी बनाए गए हैं। इसलिए इसे मिनी गोवा भी कहा जाता है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से 77 किलोमीटर दूर गरियाबंद रोड़ पर स्थित जतमई घटारानी एक ऐसा प्राकृतिक पर्यटन स्थल है, जहां जाते ही आपको प्रकृति के जादू का अहसास होने लगेगा। यहां चारो तरफ ऊंचे पहाड़, पहाड़ से गिरते प्राकृतिक झरने और चारो तरफ हरियाली। यहां पहुंचते ही आपको ऐसा लगेगा की शहर की भागदौड़ और प्रदूषण से दूर आप जन्नत में पहुंच चुके हैं।

हर साल यहां पर मानसून के समय हजारों सैलानी पहुंचते हैं। झरने के अलावा जतमई माता का मंदिर यहां का आकर्षण का केन्द्र हैं। चारों ओर हरियाली और पहाड़ों के बीच बसा मंदिर बहुत ही आकर्षक लगता है।

हम मानसून के वक्त घूमने जाने की बात करें और चित्रकोट के जलप्रपात की बात न करें ऐसा हो ही नहीं सकता। चित्रकोट जलप्रपात की चौड़ाई के कारण इसे छत्तीसगढ़ का नाइग्रा फाल भी कहा जाता है। चित्रकोट जलप्रपात देश का सबसे चौड़ा झरना है। यह जलप्रपात जगदलपुर जिले से 38 किलोमीटर दूर स्थित है। चारों ओर घना जंगल और जंगल के बीच में यह झरना मानसून के समय धरती के स्वर्ग जैसा लगता है।

मानसून का मौसम आते ही चित्रकोट जलप्रपात में सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ती है। यहां हर साल मानसून पर सैकड़ों की संख्या में दूसरे राज्यों से भी सैलानी पहुंचते हैं।

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो भोरमदेव से अच्छी जगह आपके लिए कोई नहीं हो सकती है। छत्तीसगढ़ का खजूराहो कहा जाने वाला भोरमदेव मंदिर चारो तरफ मैकाल पर्वत की श्रृंखला से घिरा हुआ है। चारों तरफ घने जंगलों और पहाड़ों के बीच इस मंदिर को देखने ही आप इसकी खूबसूरती में खो जाएंगे।

मानसून के आते ही पहाड़ों और जंगलों के बीच यह मंदिर अपनी अलग छटा बिखेरता है। यहां मानसून के समय सैलानियों की संख्या बढ़ जाती है।

सिरपुर- अगर आप नेचर लवर है तो आपके लिए बेस्ट प्लेस है सिरपुर। चारो ओर हरियाली के बीच में ऐतिहासिक मंदिर। अगर आप अपनी फैमिली के साथ सुकुन भरा दिन बिताना चाहते हैं तो आपको यह जगह जरूर पसंद आएगी। सिरपुर महानदी (Mahanadi) के तट पर बसा है सिरपुर को श्रीपुर के नाम से भी जाना जाता था।

जरूर पढ़ें छत्तीसगढ़ की ये Unique खबरें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें