खाद संकट पर सीएम बोले - राज्यों के साथ भेदभाव कर रही केंद्र
खाद संकट पर सीएम भूपेश ने कहा, यह एक राष्ट्रीय समस्या है। पूरे देश में डीएपी खासकर यूरिया और रासायनिक खाद भारी किल्लत है। भारत सरकार पूर्ति नहीं कर पा रही है। केंद्र सरकार खाद वितरण में गैर बीजेपी शासित राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है। यूपी और मध्य प्रदेश में 50 प्रतिशत रासायनिक खाद भेजे गए, लेकिन छत्तीसगढ़ में उससे भी कम रासायनिक खाद की भेजी गई। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा, सरकार दुर्भावना से काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ अन्याय कर रही है और लगातार डिमांड के बाद भी पूर्ति नहीं कर पा रही है।