27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM भूपेश ने किया शंकर नगर ओवर ब्रिज का उद्घाटन, 2 लाख लोगों को मिलेगा ट्रैफिक से राहत

सीएम भूपेश बघेल (Chhattisgarh CM) ने लंबे इंतजार के बाद शहर के लोगों को शंकर नगर के ओवर ब्रिज की सौगात दी है। जिसके बाद 2 लाख लोगों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Akanksha Agrawal

•

Updated: 24 Jun 2019, 10:50 AM IST

shankar nagar over bridge

CM भूपेश ने किया शंकर नगर ओवर ब्रिज का उद्घाटन, 2 लाख लोगों को मिलेगा ट्रैफिक से राहत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने रविवार को शंकर नगर ओवरब्रिज (Over bridge) का उद्घाटन किया। यह ब्रिज 700 मीटर लंबा और 13 मीटर चौड़ा है और इस ब्रिज को रायपुर-विशाखापट्टनम रेलवे लाइन के ऊपर बनाया गया है। इस ब्रिज को रायपुर बलौदाबाजार मेन रोड पर बनाया गया है।

Ajab Gajab: छत्तीसगढ़ में जहां कर रहें खुदाई वहां मिल रही हड्डियां

शंकर नगर का यह ओवरब्रिज 68 करोड़ रुपए की लागत से बनाया गया है। इस ब्रिज के बनने के बाद यहां रहने वाले 2 लाख लोगों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। इस ब्रिज का टेंडर 2013 में 61 करोड़ रुपए में पास किया गया था। लेकिन निर्माण कार्य के आदेश के बाद जनवरी 2015 में इसे दो भागों में जारी किया गया, जिसमें एक रेलवे के लिए और एक पीडब्ल्यूडी के लिए था। इस ब्रिज का काम मई 2019 में खत्म हुआ।

Live Weather: मानसून के छत्तीसगढ़ पहुंचते ही शुरू हुई झमाझम बारिश, इन जगहों पर जारी हुआ अलर्ट

इस मौके पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, प्रेमसाय सिंह टेकाम, रायपुर के महापौर प्रमोद दुबे, विधायक कुलदीप जुनेजा, विधायक सत्यनारायण शर्मा, भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल और विधायक विकास उपाध्याय मौजूद थे।

ब्रिज के बनने से पहले यहां रेलवे क्रासिंग (railway crossing) पर घंटों के जाम के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके साथ ही यह मुख्य मार्ग विधानसभा (Vidhan sabha) की ओर जाता है, तो सत्र के दौरान मंत्रियों की गाडिय़ों के गुरजने के कारण भी यहां पर घंटों का जाम लग जाता था।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें