
पीएम मोदी के को सीएम ने किया ट्वीट कहा - ये तो देश से आपने नाइंसाफ़ी की है
रायपुर। प्रधानमंत्री मोदी के नए फैसले को लेकर फिर से एक बार छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट किया है। दरअसल भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को केंद्रीय रक्षा समिति शामिल करने पर कांग्रेस ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि आतंकी हमले शामिल रहने वाली प्रज्ञा को आपने आख़िरकार दिल से माफ कर ही दिया है। कांग्रेस ने यह भी कहा कि आतंकी हमले की आरोपी को रक्षा समिति शामिल कर देश के लिए शहादत देने वाले वीर जवानों का अपमान है।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मामले में शायराना में पीएम मोदी के लिए ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री पीएम मोदी के लिए ट्वीट करते हुए कहा कि मोदी ने प्रज्ञा को माफ कर देश के साथ नाइंसाफ़ी की है।
उन्होंने कुछ इस तरह ट्वीट किया है-
मन से आपने ये कैसी माफी दी
ये तो देश से आपने नाइंसाफ़ी की
Click & Read More Chhattisgarh News.
Published on:
21 Nov 2019, 3:16 PM IST
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.