11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर का ये खूबसूरत स्टेडियम बनकर तैयार, CM करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत

शहर के बीचोबीच सुभाष स्टेडियम बनकर पूरी तरह से तैयार हो गया है, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह 15 जून को इसका लोकार्पण करेंगे।

2 min read
Google source verification
Khelo Raipur News

रायपुर का ये खूबसूरत स्टेडियम बनकर हुआ तैयार, CM करेंगे उद्घाटन, जानें खासियत

रायपुर. नवनिर्मित सुभाष स्टेडियम का लोकार्पण शुक्रवार 15 जून को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री सुभाष स्टेडियम से ही खेलो रायपुर का लोगों भी लांच किया जाएगा, जो कि मोर रायपुर की तरह शहर के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगा। यह जानकारी महापौर प्रमोद दुबे ने सुभाष स्टेडियम परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

उन्होंने बताया कि नेताजी सुभाष स्टेडियम का निर्माण कार्य नगर निगम द्वारा 14 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से कराया गया है। सुभाष स्टेडियम में 1500 दर्शकों की बैठक की व्यवस्था है एवं 200 कार पार्किंग एवं 400 बाइक पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

महापौर ने कहा कि नेताजी सुभाष स्टेडियम से राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी निकले हैं। इस स्टेडियम के पुनर्निमाण में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह सहित राज्य के पूरे मंत्री मंडल ने पूरा सहयोग दिया। जिससे नेताजी सुभाष स्टेडियम बिना रूकावट के बन पाया। नेताजी सुभाष स्टेडियम में नगर निगम ने 1 लाख वर्गफीट घास का खेल मैदान तैयार किया है। ग्राउंड में बास्केट बाल, वालीबाल, आउटडोर बैडमिंटन खेल भी हो सकेंगे। भवन की कुल लंबाई 123 मीटर है एवं यह 3 मंजिला भवन है।

महापौर दुबे ने बताया कि भूतल में विभिन्न इंडोर खेल के लिए कक्ष तैयार किए गए है। छत्तीसगढ़ के खेलों को बढ़ावा देने के लिए जो खेल ओलंपिक एवं कामन वेल्थ में हैं उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए इंडोर हाल का आवंटन अस्थाई तौर पर किया गया है। स्थाई आवंटन के लिए कलक्टर रायपुर की अध्यक्षता में समिति का निर्माण किया गया है, जो कि विभिन्न खेल संघों को उचित मापदंड अनुसार आवंटन करेगी।

महापौर ने कहा कि स्टेडियम में द्वितीय तल में 7 बड़े हाल में 168 खिलाड़ियों के रूकने की व्यवस्था की जा रही है। मेस एवं किचन की सुविधा भी उपलब्ध है। स्टेडियम में कामेंट्री एवं वीआईपी सीटिंग के लिए 3 कक्ष ग्लास वाल से तैयार किए गए हैं। नेताजी सुभाष स्टेडियम में पार्किंग के अलावा बचे हुए रिक्त स्थान पर कबाड़ से जुगाड़ उद्यान का निर्माण किया जा रहा है।

सुभाष स्टेडियम के उत्तरीय हिस्से में नेताजी सुभाषचंद्र बोस की भव्य पेंटिंग बनाई गई है। शहर को आगजनी जैसी आकस्मिक दुर्घटनाओं से बचाने स्टेडियम में उत्तरीय हिस्से में 3 दुकानें फ़ायर ब्रिगेड को आवंटित की गई है, जिससे आगजनी की आकस्मिक दुर्घटना होने पर फ ायर ब्रिगेड त्वरित कार्यवाही कर सके।