भाटापारा. छत्तीसगढ़ में सती मंदिर रोड स्थित बालाजी इलेक्ट्रिकल की दुकान में बुधवार को सुबह 10-11 बजे के आसपास भीषण आग लग गई, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। पूरी दुकान भयंकर आग की चपेट में आकर खाक हो गई। घटना के संबंध में बताया गया है कि शार्टसर्किट की वजह से दुकान में आग लगी। जिस वक्त आग लगी उस वक्त दुकानदार चोवाराम जायसवाल अपने दुकान पर ही मौजूद थे।