पिछले 24 घंटे में देवभोग में भारी बारिश हुई है। वहां 60 मिमी से ज्यादा पानी बरस गया। बस्तर संभाग के कुटरू में 50, ओरछा, नारायणपुर में 30-30, अमलीपदर, रामानुजगंज, रामचंद्रपुर, जगदलपुर, अंतागढ़ व नानगुर में 10 से 17 मिमी तक वर्षा हुई। पेंड्रारोड समेत कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई।