12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस की मांग – गौ हत्या, सूखा और बेरला गैंगरेप पर भी हो चर्चा, इसलिए 6 दिन का हो विशेष सत्र

कांग्रेस की मांग है कि विधानसभा का विशेष सत्र 1 की जगह 6 दिन का हो, ताकि इसमें गौ हत्या, सूखा और बेरला सामूहिक दुष्कर्म कांड पर भी चर्चा हो सके।

2 min read
Google source verification
chhattisgarh congress

कांग्रेस की मांग - गौ हत्या, सूखा और बेरला गैंगरेप पर भी हो चर्चा, इसलिए 6 दिन का हो विशेष सत्र

रायपुर. धान के बोनस को लेकर बुलाए गए विधानसभा के एक दिवसीय सत्र से कांग्रेस संतुष्ट नहीं है। कांग्रेस की मांग है कि यह विशेष सत्र 1 की जगह 6 दिन का हो, ताकि इसमें गौ हत्या, सूखा और बेरला सामूहिक दुष्कर्म कांड पर भी चर्चा हो सके। कांग्रेस का आरोप है कि भ्रष्टाचार और गायों की हत्या के मामले में घिरी सरकार विपक्ष से बचने के लिए जानबूझकर एक दिन का सत्र बुला रही है। जबकि, एक दिन का विशेष सत्र बुलाने की कोई परंपरा नहीं है। सरकारी चाहती तो बोनस राशि के वितरण के लिए अध्यादेश लगाकर आगामी विधानसभा के सत्र में इसे पारित करा सकती थीं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल व वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि सरकार पनामा पेपर्स और मंत्रियों के भ्रष्टाचार पर चर्चा से भाग रही है। यही वजह है कि एक दिन का विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। उन्होंने कहा, सरकार किसानों को बोनस देने नहीं चाहती थी। यदि एेसा होता तो अनुपूरक बजट में राशि रखी जाती। जब मतदाताओं के बाद जाने का कोई रास्ता नहीं बचा तो बोनस की घोषणा की गई। उन्होंने इस बात पर भी आपत्ति जताई कि बोनस की घोषणा मंत्रिमंडल की बैठक में नहीं, बल्कि भाजपा कार्यालय में की गई।

ढाई दिन में समाप्त कर दिया था सत्र
बघेल ने कहा, सरकार ने मानसून सत्र को षडयंत्रपूर्वक ढाई दिन में ही खत्म कर दिया था। असमय सत्रावसान होने से जितनी बैठकें नहीं हो पाई, उसे पूरा करना चाहिए। मालूम हो कि मानसून सत्र में कांग्रेस ने किसानों की आत्महत्या और कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया था। तीसरे दिन पनामा पेपर्स में चर्चा होनी थी और उसी दिन सत्र समाप्त कर दिया गया।

पिच छोड़कर भागे रमन
रायगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की ओर से की गई टिप्पणी का जवाब देते हुए बघेल ने कहा, रमन सिंह का कहना है जब तक बॉलर मजबूत न हो बैटिंग का मजा नहीं आता, लेकिन अभी तो हमने सिर्फ दो ही बॉल डाली है और दो बॉल में ही रमन सिंह की पूरी टीम मैदान छोड़कर भाग गई।

सिंहदेव ने विस अध्यक्ष को लिखी चिट्ठी
विधानसभा के विशेष सत्र की बैठकों की अवधि बढ़ाने के लिए नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव से विधानसभा अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि पिछले सत्र में लोकहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सदन में चर्चा नहीं हो सकी थी। इससे कहीं न कहीं लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर जनता का विश्वास कम हुआ है।

प्रदेश प्रभारी पुनिया लेंगे मैराथन बैठक
कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया 7 सितंबर दोपहर 2.35 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। वे यहां तीन दिन रूक कर मैराथन बैठक लेंगे। विधायक, सांसदों और प्रदेश पदाधिकारियों से व्यक्तिगत मुलाकात भी करेंगे। वे 10 सितंबर को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

ये भी पढ़ें

image