कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने तंज कसते हुए कहा, सत्ता में आने से पहले नरेंद्र मोदी लगातार कहते थे, बहुत हुई महंगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार। लेकिन अब जनता का कहना है बहुत हुई महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार। पिछले एक साल में 69 बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इससे पहले केंद्र ने एक साल में 4 लाख करोड़ मुनाफा कमाया है। पार्टी मांग करती है कि सरकार मुनाफा कमाना बंद करे और जनता को राहत दे।