20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / छत्तीसगढ़ में आयकर छापे को लेकर मोदी सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस

छत्तीसगढ़ में आयकर छापे को लेकर मोदी सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण 2 मार्च से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिले भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के सीएम ने केंद्रीय एजेंसियों की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 2 Mar 2020, 2:25 AM IST

chhattisgarh news

संसद भवन

मोदी सरकार का कुत्सित प्रयास है छत्तीसगढ़ में आयकर छापेमारी में सीआरपीएफ को भी शामिल करना : कांग्रेस
[typography_font:18pt]अभिषेक की जांच क्यों नहीं हुई : भूपेश
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली में संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ऐसी कार्रवाइयों से संवैधानिक व्यवस्था को छिन्न-भिन्न कर रही है। केंद्रीय एजेंसियां अगर इतनी ही निष्पक्ष हैं तो वे अभिषेक सिंह की जांच क्यों नहीं करतीं। उनका नाम तो पनामा पेपर्स में आया था। उसमें नाम आने से पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ को जेल हो सकती है तो अभिषेक सिंह की जांच क्यों नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में वे कानूनी सलाह भी ले रहे हैं।
[typography_font:14pt]50 सुरक्षा कर्मियों ने छत्तीसगढ़ में दो वर्ष में की आत्महत्या
[typography_font:18pt;" >रायपुर. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट माना में स्वागत करने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार दोपहर को राजकीय विमान से नई दिल्ली गए। वहां भूपेश बघेल ने राज्यसभा सांसद और छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पी.एल. पुनिया के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग द्वारा मारे गए छापे सहित हालात की जानकारी दी। यह मुलाकात करीब आधे घंटे चली। बता दें कि संसद के बजट सत्र का दूसरे चरण 2 मार्च को शुरू हो रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में पड़े आयकर छापे को लेकर संसद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत केंद्र सरकार को घेरेगी।
पनामा का मामला पहले ही रफा-दफा : रमन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पनामा का मामला पांच साल पहले ही रफा-दफा हो चुका है। सुप्रीम कोर्ट में पूरी कार्रवाई हुई, सभी विषयों में स्पष्ट रूप से कहा गया है, इसमें कोई लेन-देन नहीं हुआ। आरोप लगाने से काम नहीं चलता। पूरे मामले में कांग्रेस जिस स्तर तक जा सकती थी वह गई है। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि कोई यहां की सरकार क्यों गिराएगा। अगर आईटी की रेड से ही सरकार गिरती तो देशभर में कोई सरकार ही नहीं रहती।

सरकार के विरोध में काले कपड़े पहनकर आया संयुक्त विपक्ष