लॉकडाउन के बाद नए गाइडलाइन के तहत खुला था
पिछले साल लॉकडाउन के दौरान नंदनवन व सफारी को पूरी तरह से पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई थी। जिसे गाइडलाइन के तहत खोला गया था। सफारी प्रबंधन पर्यटकों के सफारी आने के बाद सबसे हाथों को सैनिटाइज, थर्मल स्क्रीनिंग, नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज करा रही थी। जंगल सफारी में 60 साल से अधिक के लोगों, गर्भवती महिलाओं तथा 10 वर्ष से कम के बच्चों को प्रवेश बंद था।