20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / कोरोना वायरस : अभिवादन की छत्तीसगढ़ी परंपरा सुरक्षित, इससे वायरस के खतरे से बचाव

कोरोना वायरस : अभिवादन की छत्तीसगढ़ी परंपरा सुरक्षित, इससे वायरस के खतरे से बचाव

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा हैंडशेक अंग्रेजों की परंपरा राम-राम, पालागी और जोहार की परंपरा स्वास्थ्यगत दृष्टिकोण से सुरक्षित कोरोना की आशंका पर घबराएं नहीं, सर्दी-बुखार होने पर कराएं परीक्षण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 8 Mar 2020, 10:58 PM IST

chhattisgarh news

कोरोना वायरस : अभिवादन की छत्तीसगढ़ी परंपरा सुरक्षित, इससे वायरस के खतरे से बचाव

रायपुर. घातक नोवल कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हैंडशेक अंग्रेजों की परंपरा है। अपनी छत्तीसगढिय़ा और भारतीय परंपरा बहुत समृद्ध है। कोरोना जैसे वायरस जो हाथों का स्पर्श करने से फैलते हैं उनसे बचने के लिए अभिवादन का छत्तीसगढिय़ा तरीका बहुत उपयोगी है।

मोदी सरकार का कुत्सित प्रयास है आयकर छापेमारी में सीआरपीएफ को शामिल करना
[typography_font:18pt]पालागी-जोहार कहें
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अभिवादन की हमारी परंपरा है राम-राम, पालागी और जोहार। अभिवादन की छत्तीसगढिय़ा परंपरा स्वास्थ्यगत दृष्टिकोण से सुरक्षित है। कोरोना वायरस की आशंका को देखते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि घबराएं नहीं, सर्दी-बुखार होने पर परीक्षण कराएं।
[typography_font:14pt;" >टमाटर 15 दिनों तक रहते हैं ताजा, ये है देशी फ्रिज का कमाल

संपूर्ण इलाज यहां निःशुल्क

कोरोना वायरस से बचाव हेतु राज्य स्तर पर विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में मरीज की पहचान होने पर रायपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं एम्स रायपुर में इलाज की सुविधा है। संपूर्ण इलाज यहां निःशुल्क किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए राज्य सर्विलेंस इकाई के नंबर 0771-223509, 9713373165 अथवा टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं।

आयकर छापे को लेकर मोदी सरकार को संसद में घेरेगी कांग्रेस