कोरोना वायरस : मास्क के उपयोग की सही विधि और अवधि क्या है, जानिए
[typography_font:18pt]मास्क की आवश्यकता नहीं
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मार्गदर्शी सिद्धांत में कहा गया है कि ऐसे व्यक्ति जिनमें खांसी-बुखार के कोई लक्षण नहीं हैं, उन्हें मास्क उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक स्वस्थ व्यक्ति द्वारा मास्क का उपयोग करने से उन्हें स्वास्थ्य लाभ के कोई वैज्ञानिक प्रमाण उपलब्ध नहीं हैं।
[typography_font:14pt]दिल्ली से लौटते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ली आपात बैठक
[typography_font:18pt;" >रायपुर. नावेल कोरोना वायरस रोग (कोविड-19) के बढ़ते प्रकोप और मास्क व सेनिटाइजर की कालाबाजारी की खबरों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आम लोगों द्वारा मास्क के उपयोग के संबंध में मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किया है। वहीं, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव अपने ट्वीट्स के माध्यम से लगातार लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
ये उपाय अधिक प्रभावी
स्वास्थ्य विभाग द्वारा बताया गया है क? कोरोना वायरस ? संक्रमण से बचाव के लिए मास्क की अपेक्षा दूसरे उपाय अधिक प्रभावी होंगे। बचाव के लिए साबुन से बार-बार (कम से कम 40 सेकंड तक) हाथ धोएं, अल्कोहल युक्त (70 प्रतिशत) सेनिटाइजर का उपयोग भी 20 सेकंड तक किया जा सकता है। खांसते या छींकते समय नाक व मुंह को टिश्यू पेपर या रुमाल से ढक लें। नाक, मुंह, आंख या चेहरे को छूने से बचें। भीड़़ वाले स्थानों में जाने से बचें। खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से 1 मीटर की दूरी बनाए रखें। अपने शरीर के तापमान की जांच नियमित रूप से करें। सर्दी, खांसी बुखार के लक्षण पर चिकित्सक की सलाह लें।