बता दें कि अंतरराष्ट्रीय मैच से लौटे 2 लोग पहले ही संक्रमित पाए जा चुके हैं। उधर, शहर में कई धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक आयोजन अभी भी बदस्तूर जारी हैं, जब रोजाना 800 से अधिक मरीज रिपोर्ट हो रहे हैं। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने स्वीकार किया है कि अब संक्रमण बढ़ रहा है, क्योंकि नागरिक कोरोना संक्रमण के रोकथाम संबंधी नियमों का पालन नहीं कर रहे। यह भी कहा है कि देर से जांच कराने पर मृत्यु भी संभावित है।