मार्च के पहले हफ्ते में 2 हजार एक्टिव मरीज थे, आज 25,529 से अधिक हैं। 21-22 नवंबर 2000 को इतने एक्टिव मरीज रिपोर्ट हुए थे। हम 5 महीने पुरानी स्थिति में जा पहुंचे है। जबकि 3 हजार से अधिक मरीज सितंबर 2020 में मिल रहे थे, जब कोरोना पीक पर था। स्वास्थ्य विभाग ने इन हालात से निपटने के लिए अपने बंद पड़े सभी कोविड19 हॉस्पिटल खोल दिए हैं। खासकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर में। गौरतलब है कि महाराष्ट्र को छोड़ दें तो केरल, कर्नाटक, पंजाब और छत्तीसगढ़ में संक्रमण की रफ्तार लगभग बराबर बनी हुई है। इन चारों राज्यों में 25 हजार के ऊपर जा पहुंची है।