
रायपुर. कोरोना काल में अक्सर कार और अन्य गाड़ियों पर आपने मेडिकल कार्य, इमरजेंसी सेवा जैसे पोस्टर लगे देखें होंगे । इस बार ऐसी ही एक कार की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है जिसमें सड़क किनारे खड़ी कार में अनैतिक कार्य चल रहा है। इसका वीडियो कुछ लोगों ने बना लिया। वीडियो वायरल (Video viral) होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। इसके बाद अधिकारियों ने चुप्पी साध ली है। गौर करने वाली बात यह है कि कार के फ्रंट शीशे में छत्तीसगढ़ शासन के शासकीय कार्य से संबंधित पोस्टर लगा हुआ है।
क्या है। पूरा मामला
कथित तौर पर एक शासकीय कार सड़क किनारे खड़ी है और कपल कार के भीतर शारिरिक संबंध बना रहे थे। दोनों अधेड़ उम्र के हैं। किसी स्थानीय युवक ने इस पूरे घटना का अपने मोबाइल में कैद कर वायरल कर दिया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि सरकारी गाड़ी को सड़क किनारे खड़ी कर लोग गलत कार्य कर रहे हैं। उन्हें किसी की परवाह नहीं है। कार में हलचल देख एक युवक ने इसका वीडियो बना लिया है। इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया है। बताया जा रहा है कि वीडियो नवा रायपुर के आसपास का है।
गाड़ी नंबर के आधार पर मालिक की पहचान हो गई है। साथ ही गाड़ी पर शासकीय कार्य से संबंधित एक पोस्टर भी लगा है। अब सरकारी इस्तेमाल में लाई जाने वाली कार के अंदर चल रहे रोमांस की वजह से कई तरह की चर्चाएं हैं। खबर है कि जिस गाड़ी में कपल रोमांस कर रहा है, वो प्रदेश के किसी सरकारी अफसर के लिए इस्तेमाल की जाती है। वहीं, गाड़ी के किराए पर दिए जाने की बात भी सामने आ रही है।
वहीं, दिनदहाड़े ऐसी हरकत से कई सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रशासन के लोग अपने स्तर पर जांच कर वीडियो में दिख रहे शख्स पर कार्रवाई कर सकते हैं। मगर अभी तक प्रशासन के लोग वीडियो से अनभिज्ञ हैं।
Published on:
05 Dec 2021 06:48 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
