2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

COVID-19 Vaccination Update : कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरी डोज का अपॉइंटमेंट नहीं होगा कैंसिल

CoWIN : कोविशील्ड की पहली और दूसरी डोज के बीच अब 12-16 सप्ताह का गैप केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविन पोर्टल में किए आवश्यक बदलाव
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Anupam Rajiv Rajvaidya

•

Updated: 17 May 2021, 3:04 AM IST

COVID-19 Vaccination Update : कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरी डोज का अपॉइंटमेंट नहीं होगा कैंसिल

COVID-19 Vaccination Update : कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड की दूसरी डोज का अपॉइंटमेंट नहीं होगा कैंसिल

रायपुर. देश की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन कोविशील्ड को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय ने महत्त्वपूर्ण ऐलान किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविशील्ड वैक्सीन की दूसरी डोज के लिए पहले से लिया गया तय समय (अपॉइंटमेंट) वैध रहेगा और यह कोविन पोर्टल पर रद्द नहीं होगा।

मोदी सरकार ने कोरोना की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ को दिए 215 करोड़
बता दें कि केंद्र सरकार ने कोविशील्ड टीके की पहली और दूसरी डोज लगवाने के समय में अंतर बढ़ाकर 12-16 सप्ताह कर दिया है। 13 मई को इस संबंध में छत्तीसगढ़ समेत सभी राज्यों को सूचित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोविन पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। कोविशील्ड वैक्सीन की पहली डोज लगवाने के बाद लाभार्थी अब 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट प्राप्त नहीं कर पाएगा।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt]Lockdown 5.0 : रायपुर में शर्तों के साथ 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया
कोविशील्ड के संबंध में इस महत्त्वपूर्ण सूचना की जानकारी लोगों को नहीं होने के कारण रायपुर समेत छत्तीसगढ़ में कई टीकाकरण केंद्रों पर हंगामे की स्थिति रही। रविवार को राजधानी के शहीद स्मारक भवन सहित कई केंद्रों में कोविशील्ड का दूसरा टीका लगवाने पहुंचे 45 प्लस वाले लोगों ने हंगामा किया।
ये भी पढ़ें...[typography_font:14pt;" >ये भी पढ़ें...भाजपा सांसद पुत्र ने थाईलैंड से बुलाई कॉलगर्ल, छत्तीसगढ़ कनेक्शन भी