रायपुर . अगर आपने इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया है और असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर की नौकरी तलाश रहे हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका। दरअसल, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (CSPHCL) ने असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किया है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 2 मई, 2018 तक आवेदन कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड ने असिस्टेंट एवं जूनियर इंजीनियर के 393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाया है।