18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकालना पड़ा महंगा, पैसा वापस करने के नाम पर कर ली ठगी

- 60 हजार से ज्यादा की ऑनलाइन ठगी, डीडी नगर इलाके का मामला .
2 min read
Google source verification
google_search_2.png

रायपुर ।ऑनलाइन मोबाइल रिचार्ज कराते समय एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। मोबाइल रिचार्ज नहीं होने पर संबंधित कंपनी के कस्टमर केयर का गूगल से मोबाइल नंबर निकालकर उसमें कॉल किया था। इसी दौरान कस्टमर केयर वाला बनकर ठगों ने उनके दो बैंक खातों से 60 हजार रुपए से अधिक पार कर दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE : पिता ने कहा मेरी बेटी की हत्या कर लटकाया फांसी में, गांव के युवक पर लगाया आरोप

पुलिस के मुताबिक चंगोराभाठा निवासी मुकेश श्रीवास्तव ने रविवार को अपने ड्राइवर के मोबाइल पर एयरटेल के नंबर पर 249 रुपए का ऑनलाइन रिचार्ज कराया था। उनके खाते से रकम कट गए, लेकिन ड्राइवर का मोबाइल रिचार्ज नहीं हुआ। इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मुकेश ने गूगल से कंपनी के कस्टमर केयर नंबर निकाला और उसमें कॉल किया। किसी ने फोन नहीं उठाया। कुछ देर बाद मुकेश के मोबाइल पर दूसरे मोबाइल नंबर से कॉल आया और उसने खुद को कस्टमर केयर का कर्मचारी बताया।

READ MORE : छत्तीसगढ़ गर्मी से बेहाल, बिलासपुर में पारा पहुंचा 42 डिग्री, आज कुछ जगहों पर बारिश की संभावना

इसके बाद रिचार्ज की रकम वापस करने का आश्वासन देते हुए फोन पे का ओपन करने के लिए कहा। इसके बाद ठग ने कुछ जानकारी ली। इसके बाद मुकेश के आईडीबीआई बैंक खाता से 10 हजार 780 रुपए निकल गए। इसके कुछ देर बाद उनके एसबीआई बैंक खाता से 50 हजार रुपए का आहरण हो गया। इसकी शिकायत मुकेश ने डीडी नगर थाने में की। पुलिस ने अज्ञात ठग के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

READ MORE : पूर्व CM रमन सिंह का सरकार पर हमला, बोले- सरकार की उदासीनता की वजह से हुआ कोरोना का फैलाव

कई लोग हो चुके हैं ठगी के शिकार
कस्टमर केयर की आड़ में सायबर ठग कई लोगों से ऑनलाइन ठगी कर चुके हैं। अधिकांश मोबाइल रिचार्ज, डिस टीवी, ओटीटी प्लान रिचार्ज आदि के मामले हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान खराब सामान वापस लेकर पैसे लौटाने का आश्वासन देकर भी ठगी करते हैं। रायपुर के दो दर्जन से अधिक लोग इसी पैटर्न में ऑनलाइन ठगी का शिकार हो चुके हैं।

नकली पेज बनाकर करते हैं ठगी
सायबर फ्रॉड करने वालों ने गूगल में कई कंपनियों के नाम से नकली वेबसाइट या वेबपेज बनाकर अपलोड कर रखा है। और कस्टमर केयर के नंबर के स्थान पर अपना मोबाइल नंबर देकर रखते हैं। आमलोगों को किसी तरह की शिकायत करना होता है, तो गूगल में सर्च करके इन्हीं मोबाइल नंबरों पर कॉल करते हैं। और उन्हें कस्टमर केयर समझकर अपनी परेशानी बताते हैं। फिर ठगी का शिकार हो जाते हैं।

READ MORE : DGP के निर्देश का नहीं हो रहा पालन इधर संसाधनों के अभाव में पुलिस जवान निभा रहे फर्ज