15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुर लेना चाहता बेटे की जगह, बहू से बोला- वो अब नहीं आएगा मेरी बात मान लो फिर…

बेटे की जगह लेना चाहता था ससुर बहू के लाख समझाने पर भी नहीं माना तो...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 27 Oct 2018, 2:01 PM IST

murder news

ससुर लेना चाहता बेटे की जगह, बहू से बोला- वो अब नहीं आएगा मेरी बात मान लो फिर...

रायपुर. छत्तीसगढ़ में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जिसमे एक ससुर अपने बेटे की जगह लेना चाहता था। लेकिन बहू के लाख मना करने के बाद जब नहीं माना तो...

यह मामला जांजगीर चांपा जिले का है। पुलिस के मुताबिक बोड़सरा निवासी बिदुर चंद्रा पिता पीलू राम (60) अपने घर में नाती व बहू देवकुमारी (36) के साथ रहता था। महिला का पति जम्मू कश्मीर में काम करता है। वहीं महिला की सास की काफी दिनों पहले मौत हो चुकी है। सूत्रों का कहना है कि ससुर व बहू में काफी दिनों से किसी बात को लेकर अनबन था। घर में बच्चों से भी अपने दादा से पटती नहीं थी। आए दिन दोनों के बीच विवाद होते रहता था। शुक्रवार की सुबह जब घर में केवल ससुर व बहू थे। तक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद बहू देवकुमारी ने अपने ससुर बिदुर चंद्रा पर गैंती से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बिदुर की घटना स्थल पर रक्त रंजित शव पड़ा था।

ससुर की हत्या करने के बाद बहू देव कुमारी जब थाने पहुंची और मामले की जानकारी पुलिस को दी। तब पुलिस के अधिकारी व जवान भी उसकी बातें सुन कर सन्न रह गई। कुछ पल के लिए उन्हें उसकी बातों पर विश्वास नहीं हुआ। जिसके बाद पुलिस टीम घटना स्थल पहुंचने में देर नहीं की। जहां घर अंदर उसके ससुर की लाश पड़ी हुई थी। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है। घटना स्थल में लोगों की भीड़ जुट गई है। इधर आरोपी महिला के पति को इस हत्या की जानकारी दे दी गई है।

हत्या की आरोपी महिला से जब पुलिस ने पूछताछ की। तब महिला ने बताया कि पति के बाहर रहने की स्थिति में उसका ससुर उसपर बुरी नीयत रखता था। कई बार वो उसे इस मामले को लेकर फटकार भी लगा चुकी थी। पर ससुर की हरकतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। जब समझाईश से बात नहीं बनी तो बहू ने अंत में ससुर को मौत के घाट उतार डाला। इसके चलते महिला ने किचन से मिर्च पाउडर लाई और अपने ससुर की आंख में छिडक़ दी। इसके बाद पास में रखे गैंती से अपने ससुर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले से ससुर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।