30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CGPSC Paper Leak: “बस्तर में लोग मर रहे हैं, मंत्री अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं”… PCC चीफ बाजे ने BJP पर ज़ोरदार हमला बोला

BJP vs Congress: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने CGPSC, पेपर लीक और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव में उठाए गए मुद्दों पर अब सरकार को जवाब देना चाहिए।
2 min read
Google source verification
CGPSC Paper Leak

CGPSC Paper Leak: BJP पर बरसे PCC चीफ बैज(photo-patrika)

CGPSC Paper Leak: दिल्ली दौरे से लौटने के बाद पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर हमला बोला। उन्होंने CGPSC, पेपर लीक, स्वास्थ्य व्यवस्था और कांग्रेस की आगामी रणनीति पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान जिन मुद्दों को उठाकर सत्ता हासिल की, अब उन पर जवाब देने की जिम्मेदारी सरकार की है। बैज ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जा रहा है और आने वाले समय में पार्टी प्रदेशभर में प्रशिक्षण अभियान चलाकर अपनी राजनीतिक रणनीति को और धार देगी।

Chhattisgarh Congress: 15 अगस्त के बाद शुरू होगा प्रशिक्षण अभियान

दीपक बैज ने बताया कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए 15 अगस्त के बाद प्रदेशभर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। अगस्त में सरगुजा और बस्तर संभाग में प्रशिक्षण आयोजित होगा, जबकि सितंबर में बाकी संभागों के अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक कार्यों की सराहना की गई। जिला, मंडल और पंचायत स्तर पर संगठन विस्तार को लेकर पार्टी लगातार काम कर रही है।

नई PCC टीम में मिल सकता है नए चेहरों को मौका

बैज ने कहा कि कांग्रेस का लक्ष्य वर्ष 2028 है और इसी को ध्यान में रखकर संगठन को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नई पीसीसी टीम में 10 से 20 प्रतिशत नए चेहरों को मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा, "जो पदाधिकारी समय नहीं दे पा रहे हैं, उनकी जगह सक्रिय और नए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। हाईकमान सभी स्तरों पर मैपिंग कर रहा है।"

CGPSC और पेपर लीक पर सरकार को घेरा

CGPSC मामले पर भाजपा सांसद संतोष पांडे के बयान का जवाब देते हुए बैज ने कहा कि भाजपा ने पीएससी घोटाले का मुद्दा उठाकर चुनाव जीता था। यदि सरकार को वास्तव में घोटाले पर भरोसा है, तो चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां रद्द करनी चाहिए। एंटी पेपर लीक कानून पर भी उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि वर्ष 2024 में भी कानून बना था, लेकिन उसका असर दिखाई नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को क्लीन चिट दे दी गई।

स्वास्थ्य व्यवस्था पर भी साधा निशाना

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए बैज ने कहा कि बस्तर में लोग मलेरिया और डायरिया जैसी बीमारियों से जान गंवा रहे हैं, जबकि सरकार उपलब्धियां गिनाने में व्यस्त है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर जमीनी स्तर पर सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया।