28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पेट्रोल महंगा, ई-बाइक की मांग बढ़ी, चार माह में ही बिके तीन हजार से अधिक वाहन

डीलरों ने ले ली ई-बाइक की एडवांस बुङ्क्षकग, देर से सप्लाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Nikesh Kumar Dewangan

•

Updated: 1 May 2022, 1:17 AM IST

ई-बाइक की मांग बढ़ी, चार माह में ही बिके तीन हजार से अधिक वाहन

ई-बाइक की मांग बढ़ी, चार माह में ही बिके तीन हजार से अधिक वाहन

रायपुर. पेट्रोल महंगा होते ही इन दिनों इलेक्ट्रिक दोपहिया की मांग तेजी से बढ़ी है। अभी राजधानी की एजेंसियों में 150 से 300 तक की वेङ्क्षटग आ गई है। डिमांड ज्यादा और सप्लाई कम होने से निर्धारित डिलिवरी डेट से तीन से चार माह देरी से दोपहिया मिल रही है। जैसे- जैसे पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं, वैसे ही मांग बढ़ती जा रही है।

बीते वर्ष प्रदेश में 3315 इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री हुई। इस वर्ष जनवरी से लेकर 25 अप्रैल तक ही प्रदेश में 3299 इलेक्ट्रिक दो पहिया की बिक्री हो गई है। बीते साल बिकी गाडिय़ों की तुलना में इन चार महीनों में ही 90 फीसद से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक चुके है। इसमें सर्वाधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया की बिक्री मार्च और अप्रैल 2022 में हुई। इन दो महीनों में ही प्रदेश में दो हजार से अधिक इलेक्ट्रिक दोपहिया बिक चुके हैं। इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में प्रमुख रूप से हीरो इलेक्ट्रिक, कायनेटिक इलेक्ट्रिक, ओकिनावा इलेक्ट्रिक, एथर इलेक्ट्रिक, गोयनका इलेक्ट्रिक सहित कई कंपनियां है। हालांकि कुछ कंपनियों की बैट्री में दिक्कत आने के कारण अभी सेङ्क्षलग रोक दी गई है। अभी रायपुर में इलेक्ट्रिक वाहनों के 20 से ज्यादा शो रूम खुल गए हैं।

कंपनियां दे रही हैं एक्सचेंज ऑफर: अब लोग अपने पेट्रोल वाले वाहनों को अपडेट कर रहे हैं। इसलिए कंपनियां एक्सचेंज ऑफर भी चला रही हैं। ऐसे में लोगों को अपने पुराने वाहन के बदले नया बैट्री वाहन मिल जाता है।

शहर के लगभग हर शोरूम में इलेक्ट्रिक गाडिय़ों की 100 से अधिक वेङ्क्षटग चल रही है। हीरो कंपनी की सात वैरियंट की दोपहिया गाडिय़ां रायपुर में बिक रही हैं। शोरुम संचालक सुनील कुमार शर्मा का कहना है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड इतनी ज्यादा हो गई है कि उनके शोरुम में 260 से ज्यादा की वेङ्क्षटग हो गई है। बाकी कंपनियों में भी वेङ्क्षटग का कमोबेश यही हाल है।

जीएसटी व रोड टैक्स में फायदा

इलेक्ट्रिक वाहनों पर पांच फीसदी जीएसटी लगता है। साथ ही प्रदेश में रोड टैक्स पूरी तरह से माफ है। इससे उपभोक्ताओं को फायदा होता है।

50-60 किमी स्पीड से चलती है गाड़ी

इन दिनों कंपनियां भी ज्यादा स्पीड वाली इलेक्ट्रिक दोपहिया बाजार में ला रही है। 50 से 60 किमी स्पीड में ये वाहन चलती है। एक बैटरी चार्ज में यह 80 से 120 किमी तक चलती है।

पेट्रोल 40 फीसदी से अधिक महंगा

जून 2020 से लेकर अप्रैल 2022 की स्थिति में पेट्रोल की कीमत में 40 फीसदी से अधिक की बढ़ोतरी हो गई है। जून 2020 में रायपुर में पेट्रोल 75 रुपये प्रति लीटर के करीब था। अब पेट्रोल की कीमत 111.47 रुपये प्रति लीटर पर आ गई है। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के कारण ही इलेक्ट्रिक दोपहिया की मांग में तेजी आई है।