1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वृहस्पतिवार को ये काम घटा सकती है आपके बच्चों और पति की उम्र

शास्त्रों के अनुसार प्रत्येक दिन का अपना एक विशेष महत्त्व होता है। हर दिन कुछ ऐसे काम भी होते हैं जिहने दिन विशेष पर करने की मनाही भी होती है
2 min read
Google source verification
vrihaspati bhagwan

वृहस्पतिवार को ये काम घटा सकती है आपके बच्चों और पति की उम्र

रायपुर. वृहस्पतिवार को ये काम घटा सकती है आपके बच्चों और पति की उम्र भारतीय सभ्यता में हर दिन का अलग महत्व है। खासतौर से गुरुवार को तो धर्म का दिन मानते हैं। गुरु को लेकर एक भी मान्यता है कि यह दूसरे ग्रहों के मुकाबले ज्यादा भारी होती है। इसलिए इस दिन कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए, जिससे शरीर या घर में हल्कापन आता हो। क्योंकि गुरु के प्रभाव में आने वाले कारक तत्वों का प्रभाव हल्का हो जाता है। वो काम कौन से हैं, जिन्हें गुरुवार को नहीं करना चाहिए, आप भी जानिये...

शेविंग और नाखून काटने की मनाही

गुरु ग्रह (Jupiter Planet) को जीव भी कहा जाता है। जीव यानी कि जीवन। जीवन से तात्पर्य है आयु। गुरुवार को नाखून काटने और शेविंग करने से गुरु ग्रह कमजोर होता है, जिससे जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उम्र में से दिन कम हो जाता है।

ना बाल धोएं ना कटाएं

शास्त्रों के अनुसार महिलाओं की जन्मकुंडली में बृहस्पति पति और संतान का कारक होता है। इसका मतलब यह है कि गुरु ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। ऐसे में गुरुवार को महिलाएं अगर अपना सिर धोती हैं या बाल कटाती हैं तो इससे बृहस्पति कमजोर होता है और पति व संतान की उन्नति रुक जाती है।

इस दिन लक्ष्मी को ना करें नजरअंदाज

गुरुवार को नारायण का दिन होता है, ये बात तो ठीक है। पर नारायण तभी प्रसन्न होंगे जब आप उनके साथ उनकी पत्नी यानी कि लक्ष्मी जी की भी पूजा करेंगे। गुरुवार को लक्ष्मी-नारायण दोनों की एक साथ पूजा करने से जीवन में खुशियां आती हैं और पति-पत्नी के बीच कभी दूरियां नहीं आतीं। साथ ही धन में भी वृद्ध‍ि होती है।

घर में ना लगाएं पोछा

घर में अधिक वजन वाले कपड़ों को धोने, कबाड़ घर से बाहर निकालने, घर को धोने या पोछा लगाने से बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।