गर्मी के पीक यात्री सीजन को देखते हुए दुर्ग से हटिया के बीच चल रही 08185 / 08186 हटिया-दुर्ग-हटिया द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल का परिचालन अब 31 जुलाई तक होगा। अभी तक 31 मार्च तक चलाना तय किया हुआ था। यह गाड़ी दुर्ग से हटिया के लिए प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को 4 अप्रैल से 27 जुलाई तक 08186 नंबर के साथ चलेगी। इसी प्रकार विपरीत दिशा हटिया से दुर्ग के लिए प्रत्येक मंगलवार एवं गुरुवार को 5 अप्रैल से 28 जुलाई तक 08185 नंबर के साथ चलेगी। इस गाड़ी में 2 एसएलआर, 5 सामान्य, 1 एसी टू एवं 4 स्लीपर सहित कुल 12 कोच रहेगा।